गांव-गांव में मिल रहा अपार समर्थन, क्षेत्र में बदलाव की बयार: यशवंत नायक
बरमकेला। क्षेत्र क्रमांक 2 के प्रत्याशी यशवंत नायक ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जन समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा, “आप सभी ने मुझे जो प्यार और विश्वास दिया है, वह मेरे लिए गर्व की बात है। गाँव-गाँव, गली-गली से मिल रहे आशीर्वाद ने मुझे जनसेवा के प्रति और अधिक समर्पित कर दिया है। मैं आपका विश्वास दिलाता हूँ कि आपके सपनों को साकार करने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दूंगा।”

यशवंत नायक ने कहा कि जनता में बदलाव की लहर चल रही है और यह विश्वास लोकतंत्र को नई मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनसेवा के इस कारवां को वह हर संभव ऊंचाई तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
यशवंत नायक के इस आत्मीय संबोधन और जनसेवा के संकल्प को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। जनता का विश्वास और सहयोग उन्हें एक नए युग की शुरुआत की ओर ले जा रहा है।
- मंदिर की मूर्ति तोड़ने पर जूटमिल पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, एक आरोपी गिरफ्तार - November 23, 2026
- 530 लीटर अवैध महुआ शराब के मामले में आरोपी को 1 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड - November 23, 2026
- अवैध धान भंडारण और पुराने धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त - November 23, 2026
