September 24, 2026

24 घंटे में घरघोड़ा पुलिस की बड़ी सफलता: मकान चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20260319-WA0004.jpg

रायगढ़। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम कसने के अभियान के तहत घरघोड़ा पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। ग्राम टेरम में हुए मकान चोरी के मामले को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी गया सामान भी बरामद किया गया है।

प्रकरण में प्रार्थी किशन लाल जोल्हे (29 वर्ष) निवासी ग्राम टेरम ने 17 मार्च 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह अपने परिवार के साथ ईंट निर्माण कार्य के लिए गांव से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान 8 से 10 फरवरी 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर एलईडी टीवी, आयरन, कांस के बर्तन एवं तांबे के पैसे सहित लगभग 15,000 रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया।

रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मुखबिर की सूचना से मिली सफलता

जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, जिसके आधार पर संदेहियों की पहचान गजेन्द्र सारथी उर्फ गज्जु (19 वर्ष) निवासी बैहामुड़ा और परमेश्वर राठिया (19 वर्ष) निवासी भेंडरा कपाटडेरा के रूप में हुई। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि 9 फरवरी की रात उन्होंने ग्राम टेरम के एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी और सामान को बोरी में भरकर रेलवे ट्रैक के रास्ते अपने घर ले गए। बाद में सामान आपस में बांट लिया तथा कुछ सामान कबाड़ी को बेचकर खर्च कर दिया।

🟩 9,200 रुपये का मशरूका बरामद

आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने

गजेन्द्र सारथी से बैटरी एवं आयरन (कीमत ₹8,000)

परमेश्वर राठिया से कांस के लोटा एवं कटोरी (कीमत ₹1,200)

कुल ₹9,200 मूल्य का मशरूका बरामद किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक पारसमणि बेहरा, आरक्षक प्रदीप तिग्गा एवं भानु चन्द्रा की सराहनीय भूमिका रही।

🔴 एसएसपी का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *