September 24, 2026

छोटेगुमड़ा की बेटी हेमिका राठिया ने नवोदय में किया चयन, गांव और विद्यालय में खुशी की लहर

0
IMG-20260321-WA0004.jpg

घरघोड़ा!घरघोड़ा विकासखंड के संकुल बैहामुड़ा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास, छोटेगुमड़ा की छात्रा कु. हेमिका राठिया ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा सत्र 2026–27 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और पूरे गांव का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के बाद गांव में हर्ष का माहौल है और हर ओर हेमिका की मेहनत और लगन की सराहना की जा रही है।

हेमिका शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए दिन-रात मेहनत की और यह मुकाम हासिल किया। उनकी इस सफलता पर उनके पिता पालूराम राठिया और माता ललिता राठिया ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि एक साधारण परिवार से नवोदय जैसे प्रतिष्ठित विद्यालय में चयन होना उनके लिए बेहद खुशी और सम्मान की बात है।

विद्यालय के लिए भी यह उपलब्धि गर्व का विषय बन गई है। शासकीय प्राथमिक शाला इंदिरा आवास, छोटेगुमड़ा लगातार अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों के लिए पहचाना जा रहा है, और हेमिका की सफलता ने इस गौरव में एक और अध्याय जोड़ दिया है।

प्रधान पाठक लवंगलता खूंटे, सहायक शिक्षक कु. पवित्रा सिदार तथा संकुल समन्वयक नंदलाल पटेल सहित समस्त विद्यालय परिवार ने हेमिका को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *