November 22, 2026

जंगल में सजा जुए का फड़, पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप! 6 जुआरी गिरफ्तार

0
IMG-20261026-WA0006

🚨 BREAKING NEWS | NEWS 13 RGH

ऑपरेशन अंकुश के तहत धरमजयगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹3.22 लाख की संपत्ति जब्त; 7 मोबाइल और 4 बाइक भी पुलिस के कब्जे में

रायगढ़। जंगल के भीतर ताश की 52 पत्तियों से सज रहा जुए का फड़ पुलिस की दबिश में उजागर हो गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस ने धरमजयगढ़ क्षेत्र के दर्रीडीह-खलबोरा जंगल में छापेमारी कर जुआ खेल रहे 6 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। मौके से ₹22,180 नकद, 7 मोबाइल फोन और 4 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹3,22,180 की संपत्ति जब्त की गई है।

✨CSP राहुल उईके के नेतृत्व में संयुक्त रेड

पुलिस के अनुसार, जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके के नेतृत्व में थाना साइबर, पुलिस लाइन रायगढ़ और थाना धरमजयगढ़ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर छह आरोपी 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते मिले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

✨इन 6 आरोपियों पर कसा शिकंजा

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित केरकेट्टा (30), स्वरूप टोप्पो (22), जोगेंद्र एक्का (40), वृंदावन गुप्ता (35), सुरेश सारथी (36) और नारायण बाईन (50) के रूप में की है। सभी आरोपियों को पुलिस कार्रवाई के बाद न्यायिक प्रक्रिया के लिए संबंधित प्राधिकरण के समक्ष पेश किया गया।

✨नकदी, 7 मोबाइल और 4 बाइक जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से ₹22,180 नकद, 7 मोबाइल फोन तथा तीन नंबर प्लेट वाली और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की। जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹3,22,180 बताई गई है।

मामले में थाना धरमजयगढ़ में अपराध क्रमांक 337/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में कार्रवाई की गई। इसके साथ ही आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

✨SSP का दो टूक संदेश: अवैध गतिविधियों पर जारी रहेगा शिकंजा

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *