कंचनपुर मेला आज… क्या फिर जमने वाला है खुडखुड़िया जुआ का जाल?
ग्रामीणों की आग बरसाती शिकायतें— “मेले को मेला रहने दो, जुआ का अड्डा मत बनाओ!”
घरघोड़ा। कंचनपुर गाँव का सालाना मेला आज शुरू होते ही चर्चाओं में आग लग गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मेले की आड़ में हर साल कुछ लोग ‘खुडखुड़िया जुआ’ का पूरा ठिकाना खड़ा कर देते हैं, और इस बार भी वही माहौल बनने की आशंका दिख रही है।
गाँव के कई लोग सुबह से ही परेशान—
“बच्चे-परिवार मेला घूमने आते हैं, और इधर जुआरी अपना ‘खेल’ जमाने में लग जाते हैं… ये कहाँ तक सही है?”
स्थानीयों का आरोप:..
मेले में बाहरी जुआरी गुट आते ही भीड़ जुटा लेते हैं, और देखते ही देखते मेले की रौनक जुए की खटखटाहट में बदल जाती है। इससे झगड़ा-फसाद तक की नौबत भी आ चुकी है।
प्रशासन पर उंगली उठी
गाँव में सवाल उठ रहा है— “क्या पुलिस इस बार पहले से चौकन्नी है, या फिर पिछली बार की तरह जुआड़ी बेखौफ खेल जमाएंगे?”
लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अगर आज शाम तक जुआ लगा तो यह मेले की मर्यादा पर सीधी चोट होगी।
कंचनपुर का मेला पूरे जोश में है, लेकिन सबकी नजर एक ही बात पर टिकी है— क्या आज फिर बजेगी ‘खुडखुड़िया जुआ’ की खड़खड़ाहट, या इस बार होगी सख्त रोक?
- जनपद पंचायत घरघोड़ा में RTI की अनदेखी पर प्रथम अपील, जिला पंचायत CEO ने जारी किया सख्त आदेश - November 23, 2026
- अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, दो गोदामों से 965 कट्टा धान जब्त - November 19, 2026
- निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण, गुणवत्ता पर भी रखें विशेष ध्यान-कलेक्टर - November 19, 2026
