March 1, 2026

ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायगढ़ पुलिस का करारा प्रहार

IMG-20260201-WA0004.jpg

व्हाट्सएप–यूपीआई से चल रहा था सट्टा, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
➡️ चक्रधरनगर व जूटमिल थाना क्षेत्र में एक साथ दो बड़ी सट्टा रेड
➡️ सिंधी कॉलोनी से व्हाट्सएप आधारित ऑनलाइन सट्टा रैकेट का खुलासा
➡️ यूपीआई के जरिए होता था पैसों का लेन-देन, मोबाइल में मिले सट्टा पट्टी के पुख्ता सबूत
➡️ पिता-पुत्र सट्टा संचालन में शामिल, साक्ष्य मिटाने की कोशिश नाकाम
➡️ जूटमिल पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथ सट्टा लिखते पकड़ा
➡️ तीनों आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज
➡️ एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश— जुआ-सट्टा पर जीरो टॉलरेंस!



रायगढ़!वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट निर्देशों के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र समेत तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना चक्रधरनगर, जूटमिल एवं साइबर थाना की संयुक्त टीमों द्वारा की गई, जिससे जिले में सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
🔴 चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना पर पक्की खोली, सिंधी कॉलोनी स्थित मकान में दबिश दी गई। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर प्रवेश करने पर सुरेश माखिजा मिला, जिसने पूछताछ में सट्टा संचालन स्वीकार किया।


इसी दौरान बाथरूम से जलने की गंध आने पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, जहां उसका बेटा गिरीश माखिजा मिला, जो साक्ष्य नष्ट करने की नीयत से कागजात जला व फ्लश कर चुका था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से अहम सबूत सुरक्षित कर लिए गए।
🔎 पूछताछ में खुलासा हुआ कि—
दोनों आरोपी मोबाइल फोन के जरिए व्हाट्सएप पर सट्टा खिलाते थे
दांव की राशि यूपीआई के माध्यम से बैंक खातों में मंगाई जाती थी
जीत की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर की जाती थी
📱 आरोपियों के कब्जे से वीवो कंपनी के दो 5जी मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनमें
✔️ व्हाट्सएप चैट
✔️ फोटो गैलरी
✔️ सट्टा पट्टी के स्क्रीनशॉट
जैसे अखंडनीय सबूत पाए गए।
➡️ सुरेश माखिजा (65 वर्ष) एवं गिरीश माखिजा (34 वर्ष)
निवासी — वार्ड क्रमांक 22, पक्की खोली, सिंधी कॉलोनी, थाना चक्रधरनगर


के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(क), 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 31 जनवरी 2026 की रात गिरफ्तार किया गया।
📊 बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल की गहन जांच जारी है।
🔴 जूटमिल थाना की सटीक रेड
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजीव गांधी नगर में छापेमारी कर
➡️ प्रमोद वारे (26 वर्ष)
को रंगे हाथ सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा।
बरामदगी — 📄 सट्टा पट्टी लिखे कागज
📱 पोको कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल (व्हाट्सएप सट्टा चैट सहित)
💵 नकद ₹3,580
✒️ एक डॉट पेन
➡️ आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 33/2026 धारा 06(क), 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
👮 सराहनीय भूमिका
इस संयुक्त कार्रवाई में
✔️ थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव
✔️ साइबर थाना प्रभारी नासिर खान
✔️ थाना चक्रधरनगर प्रभारी उप निरीक्षक गेंद लाल साहू
✔️ एएसआई नंद कुमार सारथी
✔️ प्रधान आरक्षक व आरक्षक स्टाफ
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🗣️ एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
“जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।”
🚔 गिरफ्तार आरोपी
1️⃣ सुरेश माखिजा (65 वर्ष)
2️⃣ गिरीश माखिजा (34 वर्ष)
— दोनों निवासी सिंधी कॉलोनी, चक्रधरनगर
3️⃣ प्रमोद वारे (26 वर्ष) निवासी राजीव गांधी नगर, जूटमिल
📦 जप्ती
✔️ 3 मोबाइल फोन
✔️ ₹3,580 नकद
✔️ ऑनलाइन सट्टा से जुड़े स्क्रीनशॉट व दस्तावेज