June 13, 2026

घरघोड़ा में गूंजा चौहान समाज का डंका, 76 मेधावी बच्चों का हुआ भव्य सम्मान

IMG-20260613-WA0000.jpg

थाना प्रभारी की मौजूदगी में प्रतिभाओं का सम्मान, शिक्षा और एकजुटता का दिखा अनूठा संगम

घरघोड़ा (रायगढ़)।
शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज के बच्चों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से चौहान समाज द्वारा 11 जून 2026 को घरघोड़ा ब्लॉक के अठगवां सेक्टर टेरम में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। युवा प्रकोष्ठ घरघोड़ा के नेतृत्व एवं सभी अठगवां सेक्टरों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 5वीं एवं 8वीं के कुल 76 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं शैक्षणिक सामग्री देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत गाजे-बाजे, आतिशबाजी और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

बच्चों के सम्मान से भावुक हुए अभिभावक

समारोह में कक्षा 5वीं के 38 तथा कक्षा 8वीं के 38 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंच पर मेडल और प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते बच्चों को देखकर अभिभावकों के चेहरे गर्व से खिल उठे।

अठगंवा अध्यक्षों का भी हुआ सम्मान

समाज की एकता और संगठन को मजबूत करने वाले सभी अठगंवा अध्यक्षों को मंच पर पुष्पमाला एवं गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि एवं पदाधिकारी

मुख्य अतिथि

– कुमार गौरव साहू — थाना प्रभारी, घरघोड़ा

जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी

– राम नाथ चौहान — उपाध्यक्ष, जिला युवा प्रकोष्ठ
– जनार सिंह चौहान — ब्लॉक उपाध्यक्ष
– शौकीलाल चौहान — ब्लॉक उपाध्यक्ष
– चंद्रशेन चौहान — ब्लॉक उपाध्यक्ष

संरक्षक मंडल

– चमार सिंह चौहान
– हेमसिंह चौहान

सचिव एवं संगठन पदाधिकारी

– श्रवण चौहान — सचिव
– अरुण चौहान — संगठन मंत्री
– फुलसाय चौहान — संगठन मंत्री
– तेजराम चौहान — संगठन मंत्री

सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी

– भागीरथी चौहान — सलाहकार
– शिवकुमार चौहान — मीडिया प्रभारी
– मित्रभानु चौहान — सह मीडिया प्रभारी

कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ सदस्य

– कन्हैया चौहान
– हेमंत चौहान
– लोकनाथ चौहान
– रामेश्वर चौहान
– नरेंद्र चौहान (शिक्षक)
– लक्ष्मी चौहान
– जग्गू राम चौहान
– सुरेश कुमार चौहान
– अभिमन्यु चौहान

युवा प्रकोष्ठ आयोजक टीम

– दयाराम चौहान — अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक घरघोड़ा
– दयानंद चौहान — सचिव
– संजय चौहान — सह सचिव
– विष्णु चौहान — उपाध्यक्ष
– मधु चौहान — उपाध्यक्ष
– विनोद चौहान — उपाध्यक्ष

संगठन मंत्री

– बसंत चौहान
– कृष्णगोपाल चौहान
– सरोज चौहान

मीडिया प्रभारी

– मुकेश चौहान

कार्यकारिणी सदस्य

– कुशलाल चौहान
– समीर चौहान
– कालीचरण चौहान
– ईश्वर चौहान

महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी

– देवनामति चौहान — अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक घरघोड़ा
– देवमती चौहान — उपाध्यक्ष
– सिरमती चौहान — उपाध्यक्ष
– आरती चौहान — सचिव
– पूजा चौहान — सह सचिव
– ललिता चौहान — संगठन मंत्री
– विनीता चौहान — मीडिया प्रभारी
– उर्मिला चौहान — कार्यकारिणी सदस्य
– द्रोपदी चौहान — कार्यकारिणी सदस्य

सम्मानित अठगंवा अध्यक्षगण

– सत्यानंद चौहान — अध्यक्ष, सेक्टर बगचबा
– लक्ष्मण चौहान — अध्यक्ष, सेक्टर कटंगडीह
– चमरू राम चौहान — अध्यक्ष, सेक्टर नवापारा टेंडा
– पंचराम चौहान — अध्यक्ष, सेक्टर रायकेरा
– लक्ष्मण चौहान — अध्यक्ष, सेक्टर घरघोड़ा
– चौहान जी — अध्यक्ष, सेक्टर चिमटापानी
– रामेश्वर चौहान — अध्यक्ष, सेक्टर दनौट
– सोहन चौहान — अध्यक्ष, रुमकेरा सेक्टर

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं समाज के पदाधिकारियों ने बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। चौहान society द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह सामाजिक एकजुटता, शिक्षा जागरूकता और प्रतिभाओं के सम्मान का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।