अंबेडकर आवास में विंडो एसी के कम्प्रेसर में ब्लास्ट, धुएं से दम घुटने पर 38 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल की मौत
घटना में पुत्र राजबीर पटेल गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी
रायगढ़। थाना चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर आवास स्थित मकान क्रमांक 232 में कल भोर में एक दर्दनाक हादसे में 38 वर्षीय पुरुषोत्तम पटेल की मृत्यु हो गई, जबकि उनके 19 वर्षीय पुत्र राजबीर पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 24 जून की रात्रि दोनों पिता-पुत्र प्रतिदिन की तरह रात्रि भोजन के बाद अपने कमरे में विंडो एसी चालू कर सो रहे थे। 25 जून के सुबह भोर करीब 04.30 बजे विंडो एसी के कम्प्रेसर में अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे कमरे के बाहर खड़े स्कूटर एवं मोटरसाइकिल में भी आग लग गई। आग एवं धुएं के कारण पूरा कमरा धुएं से भर गया, जिससे दोनों पिता-पुत्र अचेत हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल डॉयल-112 एवं थाना चक्रधरनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय नागरिकों की सहायता से मकान का दरवाजा तोड़कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुरुषोत्तम पटेल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजबीर पटेल का उपचार जारी है।
घटना के संबंध में थाना चक्रधरनगर में मर्ग कायम कर लिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
- बरौद के विस्थापित परिवारों ने वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप निर्मित मकानों के सर्वे एवं मुआवजा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन - July 15, 2026
- शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन या वर्षों की व्यवस्था पर सवाल? गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के संलग्नीकरण पर चला बुलडोजर - July 15, 2026
- “स्कूल से उठी बदलाव की हुंकार” : केराखोल में नई शाला प्रबंधन समिति का गठन, नशामुक्ति की शपथ और साक्षरता रैली से गूंजा पूरा गांव - July 15, 2026
