पोरडा में चंद्रशेखर गिरी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
घरघोड़ा।आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी सहित हर भारतीय के मन में देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

इसी कड़ी में ग्राम पंचायत पोरडा में आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व चंद्रशेखर गिरी ने किया। यात्रा के दौरान गांव के चौक-चौराहों पर “भारत माता की जय” और “हर घर तिरंगा” के नारे गूंजते रहे।
इस अवसर पर प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पंचायत सदस्य, इंद्रपुरी, श्यामलाल श्रीवास, नवीन सिदार, महेश सहित भारी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा गांव तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।
Latest posts by Shailesh Sharma (see all)
- बरौद के विस्थापित परिवारों ने वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप निर्मित मकानों के सर्वे एवं मुआवजा की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन - July 15, 2026
- शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन या वर्षों की व्यवस्था पर सवाल? गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के संलग्नीकरण पर चला बुलडोजर - July 15, 2026
- “स्कूल से उठी बदलाव की हुंकार” : केराखोल में नई शाला प्रबंधन समिति का गठन, नशामुक्ति की शपथ और साक्षरता रैली से गूंजा पूरा गांव - July 15, 2026
