यशवंत नायक ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से भरा नामांकन, कार्यकर्ताओं में उत्साह
बरमकेला: जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 से यशवंत नायक ने अपने समर्थकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान और क्षेत्र के सतत विकास की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।

यशवंत नायक ने कहा, “यह चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है। हम सब मिलकर इसे जीतेंगे और एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। अब राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा, बल्कि जनता अपना नेता खुद चुनेगी।”
नामांकन के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र में अब मुकाबला रोचक हो गया है, जहां यशवंत नायक निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं कांग्रेस से पवन अग्रवाल और बीजेपी से अजय जवाहर नायक भी मैदान में हैं।
यशवंत नायक ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे हमेशा उनके अधिकारों और क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना आशीर्वाद देकर विजयी बनाती है।
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह - August 27, 2026
- केलो डेम के गेट खुले तो सड़कों पर पानी, रायगढ़ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट! - August 25, 2026
- शादी का झांसा, जंगल से ओडिशा तक शोषण का आरोप; खरसिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा - August 25, 2026








