September 23, 2026

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: 140 टन अवैध स्क्रैप जब्त, 9 वाहन पकड़कर रायगढ़ पुलिस का तगड़ा प्रहार

0
IMG-20260227-WA0012.jpg

उड़ीसा से पूंजीपथरा-गेरवानी लाया जा रहा था कबाड़, हाईवे पर संयुक्त नाकेबंदी में कार्रवाई

1.60 करोड़ की संपत्ति जप्त — 50 लाख का स्क्रैप और 1.10 करोड़ के वाहन शामिल

रायगढ़!वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध स्क्रैप नेक्सेस पर अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 वाहनों सहित लगभग 140 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से भारी मात्रा में कबाड़ (लोहा, टीन, झड़ टुकड़े और मोटर पार्ट्स) ट्रकों, माजदा और पिकअप वाहनों में लोड कर रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा और गेरवानी क्षेत्र में खपाने के लिए लाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल एसएसपी ने साइबर थाना, कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस को संयुक्त नाकेबंदी के निर्देश दिए।

🔎 दो स्थानों पर घेराबंदी, ताबड़तोड़ कार्रवाई

➡ जूटमिल थाना पुलिस की कार्रवाई
गढ़उमरिया उड़ीसा मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर तीन ट्रकों को पकड़ा गया, जिनमें लगभग 85 टन अवैध स्क्रैप लोड था।

जप्त ट्रक:

CG 13 BH 8185 – 25 टन

CG 13 BA 3342 – 30 टन

CG 07 (क्रमांक) – 30 टन

➡ कोतवाली व साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई
उर्दना के पास पूंजीपथरा-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर 6 अन्य वाहन पकड़े गए, जिनमें लगभग 54 टन स्क्रैप लोड पाया गया।

जप्त वाहन:

माजदा CG 13 AP 2652 – 5 टन

10 चक्का ट्रक OR 09 L 0175 – 30 टन

पिकअप CG 13 AR 5783 – 1.5 टन

माजदा OD 15 V 7853 – 6 टन

माजदा CG 13 AR 7550 – 8 टन

टाटा 14 चक्का OD 15 H 9541 – 22 टन

💰 कुल जप्त संपत्ति – 1 करोड़ 60 लाख रुपये

लगभग 50 लाख रुपये का स्क्रैप

करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये कीमत के 9 वाहन

कुल अनुमानित जप्ती: ₹1.60 करोड़

वाहन चालकों से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। चोरी या अवैध संपत्ति होने के संदेह पर थाना कोतवाली और जूटमिल में धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं धारा 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

👮‍♂️ इन आरोपियों पर की गई कार्रवाई

1. उज्जवल कुमार सिंह (गया, बिहार)

2. मोहम्मद खालिद (नालंदा, बिहार)

3. राणा सिंह (पिथौरा, महासमुंद)

4. मनीराम (जैजेपुर, सक्ती)

5. युधिष्ठिर दास (अम्बाभौना, बरगढ़ उड़ीसा)

6. मोहनलाल सारथी (रेगड़ा, रायगढ़)

7. भूषण साह (बृजराजनगर, झारसुगुड़ा उड़ीसा)

8. करतार सिंह (बरगढ़, उड़ीसा)

9. सुभाष कुमार मांझी (खम्हार, अंगुल उड़ीसा)

🔥 एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया —

> “ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध कबाड़ के संग्रहण और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। चोरी या अवैध संपत्ति के परिवहन में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।”

यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में साइबर, कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

⚡ रायगढ़ पुलिस का यह प्रहार स्पष्ट संदेश है — अवैध कारोबार अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *