September 24, 2026

“ऑपरेशन आघात: घरघोड़ा पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, रायकेरा में दो शराब तस्कर दबोचे — 30 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त”

0
IMG-20260524-WA0003.jpg

घरघोड़ा/रायगढ़। जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रायकेरा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने कच्ची महुआ शराब, अंग्रेजी शराब और बिक्री से प्राप्त नकदी जब्त की है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में आरोपी रवि साहू (26 वर्ष) निवासी रायकेरा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 25 पाव BAGPIPE अंग्रेजी शराब, 15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री की रकम बरामद की गई। कुल 19.500 लीटर शराब और करीब 7750 रुपये का माल जब्त किया गया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी मुरलीधर राठिया (26 वर्ष) को दबोचते हुए पुलिस ने 12 पाव GYPSY अंग्रेजी शराब, 9.500 लीटर कच्ची महुआ शराब और नकदी रकम बरामद की। कुल 11.660 लीटर शराब और लगभग 3340 रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना घरघोड़ा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक उद्योराम पटेल एवं महिला आरक्षक सम्पत्ति भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश:
“अवैध शराब कारोबार और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”

नशे के खिलाफ पुलिस का “आघात” जारी, अब कारोबारियों पर बढ़ रहा कानून का दबाव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *