पत्रकारों से सीधा संवाद, स्पष्ट विजन के साथ मैदान में उतरे एसएसपी शशि मोहन सिंह
जनहित केंद्रित पुलिसिंग, साइबर अपराध पर कड़ा प्रहार और अवैध धंधों पर जीरो टॉलरेंस का ऐलान
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले के पत्रकारों से की सौजन्य भेंट एवं परिचयात्मक बैठक
➡️ रायगढ़ को नया साइबर थाना मिलने पर जिलेवासियों को दी बधाई
➡️ अवैध जुआ, सट्टा और शराब पर सख्त कार्रवाई के संकेत
➡️ सुरक्षित रायगढ़ के निर्माण में मीडिया से सक्रिय सहयोग की अपील
रायगढ़!पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में आज नव पदस्थ उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता में जिले के सम्मानित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों के साथ सौजन्य भेंट एवं परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।
इस अवसर पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पत्रकारों से आत्मीय संवाद करते हुए अपने पुलिसिंग विजन, प्राथमिकताओं और जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की रणनीति साझा की। उन्होंने अपना संक्षिप्त परिचय देते हुए पारिवारिक पृष्ठभूमि तथा वर्ष 1997 में डीएसपी के रूप में चयन के बाद विभिन्न जिलों और बटालियनों में प्राप्त प्रशासनिक एवं मैदानी अनुभवों की जानकारी दी।
अपराध नियंत्रण पुलिस की पहली जिम्मेदारी
एसएसपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाना पुलिस का मूल दायित्व है। इस दिशा में रायगढ़ पुलिस पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करेगी।
उन्होंने कम्युनिटी पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी ही सुरक्षित समाज की नींव है। रायगढ़ पुलिस जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु सेतु की भूमिका निभाएगी।
साइबर अपराध वर्तमान की सबसे बड़ी चुनौती
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने साइबर फ्रॉड को वर्तमान समय की गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि प्रदेश के 8 जिलों के साथ रायगढ़ को नया साइबर पुलिस थाना मिलना बड़ी उपलब्धि है। इससे साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित राहत मिलेगी और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के माध्यम से अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई संभव होगी।
उन्होंने इस उपलब्धि पर जिलेवासियों को बधाई दी।
अवैध धंधों पर सख्त रुख
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दो टूक कहा कि अवैध जुआ, सट्टा, शराब और अन्य सामाजिक बुराइयों पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से आमजन से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को निर्भय होकर दें, जिस पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह - August 27, 2026
- केलो डेम के गेट खुले तो सड़कों पर पानी, रायगढ़ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट! - August 25, 2026
- शादी का झांसा, जंगल से ओडिशा तक शोषण का आरोप; खरसिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा - August 25, 2026








