“10 मिनट में 200 सवाल हल” : शिवरीनारायण-राहौद की 9 वर्षीय रिद्धांशी बनी अबेकस चैंपियन
⚡ क्लास 3rd की छात्रा ने स्टेट लेवल प्रतियोगिता में मचाया धमाल, लिस्निंग में फर्स्ट रनर-अप तो विजुअल कम्पीटिशन में बनी चैंपियन
शिवरीनारायण/राहौद।
जहां बड़े-बड़े लोग कैलकुलेटर के बिना रोजमर्रा का हिसाब लगाने में उलझ जाते हैं, वहीं शिवरीनारायण-राहौद की महज 9 वर्षीय प्रतिभाशाली बालिका रिद्धांशी साहू ने अपनी तेज दिमागी क्षमता से सबको हैरान कर दिया है। क्लास 3rd में अध्ययनरत रिद्धांशी ने स्टेट लेवल अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लिस्निंग कम्पीटिशन में फर्स्ट रनर-अप और विजुअल कम्पीटिशन में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।

रायगढ़ के अग्रोहा धाम में आयोजित इस स्टेट लेवल प्रतियोगिता में रिद्धांशी ने केवल 10 मिनट में मैथ्स के 200 प्रश्न हल कर अपनी असाधारण गणना क्षमता का प्रदर्शन किया। उसकी तेज रफ्तार और सटीक जवाबों ने सभी को प्रभावित किया।
रिद्धांशी साहू ने ऑनलाइन अबेकस क्लास रेणुका शर्मा मैम, जांजगीर के मार्गदर्शन में ज्वाइन की थी। शुरुआत में वह सामान्य बच्चों की तरह मैथ्स में एक एवरेज स्टूडेंट थी, लेकिन लगातार अभ्यास और अबेकस ट्रेनिंग के बाद आज वह अपने से बड़ी कक्षाओं के बच्चों को भी कड़ी टक्कर दे रही है।
रिद्धांशी के पिता विश्वा साहू और माता रिंकी साहू बताते हैं कि अब उनकी बेटी के लिए मैथ्स “बाएं हाथ का खेल” बन चुका है। वे कहते हैं कि जहां लोग कैलकुलेटर पर निर्भर रहते हैं, वहीं रिद्धांशी कठिन स्पीड मैथ्स सवाल भी चुटकियों में हल कर देती है।
अबेकस प्रशिक्षक रेणुका शर्मा के अनुसार यह विशेष प्रशिक्षण 6 से 13 वर्ष तक के बच्चों के लिए होता है, जिसमें सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन क्लास ली जाती है। 9 अलग-अलग स्टेप में बच्चों को मैथ्स, ब्रेन डेवलपमेंट, फ्लैश कार्ड एक्टिविटी और लिस्निंग-राइटिंग स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाती है।
उन्होंने बताया कि इस तकनीक से बच्चों का मैथ्स का डर खत्म होता है और उनकी सुनने, समझने व लिखने की क्षमता सामान्य बच्चों की तुलना में कई गुना बढ़ जाती है। यही कारण है कि अबेकस सीखने वाले बच्चे पढ़ाई में अधिक तेज, स्मार्ट और आत्मविश्वासी बनते हैं।
रिद्धांशी की इस शानदार उपलब्धि से शिवरीनारायण-राहौद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग इस नन्हीं प्रतिभा की जमकर सराहना कर रहे हैं।
- ग्राम पंचायत सचिव भीचरण पटेल निलंबित - June 13, 2026
- घरघोड़ा में गूंजा चौहान समाज का डंका, 76 मेधावी बच्चों का हुआ भव्य सम्मान - June 13, 2026
- “सड़क अधूरी, सवाल पूरे: छाल–तिलाईपाली मार्ग पर गुणवत्ता जांच की मांग और तेज”निर्माण के दौरान ही सामने आई खामियों पर ग्रामीण सख्त, विभागीय निगरानी और भुगतान प्रक्रिया पर उठे नए प्रश्न - June 13, 2026
