September 23, 2026

हरित क्रांति” की ओर अदाणी पावर का बड़ा कदम: विश्व पर्यावरण दिवस पर 350 पौधे रोपे, 29 हजार पौधारोपण का लक्ष्य

0
IMG-20260606-WA0002.jpg

पर्यावरण संरक्षण को लेकर अदाणी पावर रायगढ़ का मेगा अभियान शुरू, गांवों तक पहुंचा हरियाली का संदेश

रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायगढ़ स्थित अदाणी पावर लिमिटेड ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़े स्तर पर “हरित पर्यावरण अभियान” की शुरुआत करते हुए संयंत्र परिसर में 350 पौधों का रोपण किया। इस अभियान के जरिए कंपनी ने हरियाली बढ़ाने, जलवायु संतुलन बनाए रखने और पर्यावरण जागरूकता फैलाने की दिशा में मजबूत पहल की है।

कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख, संचालन एवं अनुरक्षण प्रमुख, मानव संसाधन प्रमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर पौधारोपण किया। पूरे परिसर में “ग्रीन मिशन” की झलक दिखाई दी और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

🌳 *इस साल 29,500 पौधे लगाने का लक्ष्य*

अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान कुल 29,500 पौधों के रोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है। कंपनी का कहना है कि इस पहल से क्षेत्र में हरित क्षेत्र का विस्तार होगा, प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी और स्थानीय लोगों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

🌍 *“प्रकृति से प्रेरित, भविष्य के लिए प्रतिबद्ध”*

इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम “प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” रखी गई है। इसी थीम को आधार बनाकर अदाणी पावर द्वारा प्रकृति आधारित उपायों और जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

✍️ *प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता से जागरूकता*

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण आधारित प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सुपा स्थित अदाणी कौशल विकास केंद्र एवं वस्त्र निर्माण एवं उत्पादन केंद्र में आयोजित गतिविधियों में लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया।

छात्रों ने जलवायु परिवर्तन, धरती बचाओ, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। चयनित प्रतिभागियों को जूट के थैले वितरित किए गए, जिससे सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ व्यवहारिक संदेश भी दिया गया।

🚫 *सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त संस्था का दावा*

उल्लेखनीय है कि अदाणी पावर लिमिटेड, रायगढ़ को एकल उपयोग प्लास्टिक मुक्त प्रमाणित संस्था के रूप में भी पहचान मिली हुई है। कंपनी द्वारा लगातार पर्यावरण हितैषी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

*महिला समूहों की भी रही सक्रिय भागीदारी*

पूरे अभियान में महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अदाणी कौशल विकास केंद्र की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। गांवों तक पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने के लिए परिधीय ग्रामों में भी पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य तैयार करने का संदेश भी देता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *