September 23, 2026

7 वर्ष की गौरवशाली यात्रा : वंदे भारत न्यूज का राष्ट्रीय समारोह, 5000 पत्रकारों की मौजूदगी में गूंजा ‘राष्ट्र की आवाज’ का संकल्प

0
IMG-20260806-WA0014.jpg

इंदौर में भव्य आयोजन, देशभर के संवाददाताओं का हुआ सम्मान, ‘सर्वश्रेष्ठ पत्रकार’ सम्मान से नवाजे गए प्रतिनिधि

रायगढ़ । देश की तेज़ी से उभरती राष्ट्रीय समाचार संस्था वंदे भारत न्यूज ने अपनी स्थापना के 7 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिए। इस ऐतिहासिक अवसर पर मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में भव्य राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए लगभग 5000 संवाददाताओं और पत्रकारों ने सहभागिता की। समारोह में पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और जनसरोकारों को लेकर संस्था के संकल्प को दोहराया गया।

कार्यक्रम में होलकर राजवंश के महाराज, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, वंदे भारत न्यूज के एडिटर इन चीफ कमल सिंह सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता को समाज के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

‘जो दूसरे छिपाएं, उसे हम बताएं’ का बुलंद संकल्प

समारोह के दौरान वंदे भारत न्यूज की सात वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि संस्था ने “जो दूसरे छिपाएं, उसे हम बताएं” के मूल मंत्र को अपना ध्येय बनाकर लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। भ्रष्टाचार, प्रशासनिक अनियमितताओं और आम जनता की समस्याओं को बेबाकी से सामने लाने की दिशा में संस्था निरंतर कार्य कर रही है।

‘सर्वश्रेष्ठ पत्रकार’ सम्मान से बढ़ा गौरव

इस राष्ट्रीय समारोह में उत्कृष्ट पत्रकारिता और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए संस्था के प्रतिनिधि को “सर्वश्रेष्ठ पत्रकार” सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में समर्पण, निष्पक्षता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक माना गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने वंदे भारत न्यूज परिवार, एडिटर इन चीफ, वरिष्ठजनों तथा देशभर के सहयोगी पत्रकारों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उन सभी साथियों का है जो सच्ची और निर्भीक पत्रकारिता के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

जनता के विश्वास के साथ आगे बढ़ती रहेगी यात्रा

वंदे भारत न्यूज ने सात वर्षों की सफलता के बाद भी जनहित की पत्रकारिता के अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि संस्था आगे भी “राष्ट्र की आवाज • जनता का विश्वास” के ध्येय वाक्य के साथ निष्पक्ष, निर्भीक और तथ्यपरक समाचारों को प्राथमिकता देती रहेगी।

वंदे भारत न्यूज की यह सात वर्षों की यात्रा न केवल संस्था की उपलब्धि है, बल्कि उन हजारों पत्रकारों के समर्पण, संघर्ष और जनसेवा की भावना का भी सम्मान है, जिन्होंने देश के कोने-कोने से जनता की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य किया है।

📍 वंदे भारत न्यूज
राष्ट्र की आवाज • जनता का विश्वास
2019 – 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *