September 23, 2026

“जन्मदिन बना सियासी मिलन का मंच! राजेश बेहरा के जश्न में जुटे भाजपा के दिग्गज”

0
IMG-20260820-WA0007.jpg

घरघोड़ा। भाजपा मंडल कुडूमकेला अध्यक्ष एवं सक्रिय भाजपा नेता राजेश बेहरा (बबलू) का जन्मदिन 15 अगस्त को रायगढ़, घरघोड़ा एवं ग्राम टेरम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक संगठनों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया। अलग-अलग स्थानों पर केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की मौजूदगी में कटा केक

रायगढ़ में आयोजित जन्मदिन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी और भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान की विशेष मौजूदगी रही। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला महामंत्री जतिन साव, विकास केडिया समेत अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान केक काटकर राजेश बेहरा को शुभकामनाएं दी गईं। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने पौधारोपण कर जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के संदेश से भी

जोड़ा।

घरघोड़ा में राजेश बेहरा और अभिराम गुप्ता का जन्मदिन साथ मनाया

घरघोड़ा में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजेश बेहरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने फोन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में भाजपा नेता सुनील सिंह ठाकुर, नरेश पंडा, जनेश्वर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, आईटी सेल प्रदेश के विकास केशरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश बेहरा, मंडल महामंत्री हँसू गुप्ता, कुडूमकेला मंडल के महामंत्री अभिराम गुप्ता एवं गगन सिंह राजपूत, जनपद सदस्य राजेंद्र गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगजीवन पटेल, मंडल मंत्री ऋषि बेहरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खास बात यह रही कि घरघोड़ा कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अभिराम गुप्ता का जन्मदिन भी साथ मनाया गया। दोनों केक काटकर राजेश बेहरा एवं अभिराम गुप्ता को कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

टेरम में कोयलांचल ग्रोथ फाउंडेशन ने दी बधाई

ग्राम टेरम में कोयलांचल ग्रोथ फाउंडेशन के सदस्यों ने भी राजेश बेहरा का जन्मदिन मनाया। गुलशन बेहरा, राजू बेहरा, आकाश गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

रायगढ़, घरघोड़ा और टेरम में मिले स्नेह और शुभकामनाओं के लिए राजेश बेहरा ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने उनके संगठनात्मक एवं सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए उज्ज्वल, स्वस्थ और सफल जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *