युवक का अपहरण, बेरहमी से मारपीट और लूटपाट करने वाले 3 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बोलेरो वाहन, लूटा मोबाइल और डंडा जप्त
➡️ बोलेरो में जबरन बिठाकर युवक को ले गए, गांव के बाहर ले जाकर की बेरहमी से पिटाई
➡️ शराब कारोबार की मुखबिरी का शक, जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल लूटा
➡️ एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—गुंडागर्दी करने वाले सीधे जाएंगे जेल
रायगढ़।जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन सख्त रुख अपनाते हुए एक सनसनीखेज अपहरण, मारपीट और लूट की वारदात का कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में घरघोड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, लूटा गया ओप्पो मोबाइल और लकड़ी का डंडा भी बरामद किया है।
📌 क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी प्रीतराम चौहान (19 वर्ष) निवासी ग्राम रायकेरा ने 5 फरवरी 2026 को थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि
➡️ 4 फरवरी की दोपहर करीब 1 बजे, वह गांव के ठण्डु यादव के घर के पास मौजूद था,
➡️ तभी रोहित दास महंत, हलधर राठिया और उनका साथी राजु यादव बोलेरो वाहन से पहुंचे,
➡️ युवक को जबरन वाहन में बैठाकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की,
➡️ रायकेरा से ग्राम कया ले जाकर लकड़ी के डंडे और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से पीटा,
➡️ शराब कारोबारियों की मुखबिरी करने की रंजिश में जान से मारने की धमकी दी,
➡️ मोबाइल लूटकर युवक को रस्सी से बांधकर गांव के बाहर फेंक दिया।

⚖️ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 42/2026
धारा 296, 351(2), 115(2), 140(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।
लूट की पुष्टि होने पर बाद में धारा 309(6) बीएनएस भी जोड़ी गई।
🚨 चंद घंटों में गिरफ्तारी
थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देकर तीनों आरोपियों को रायकेरा से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
1️⃣ रोहित दास महंत (40 वर्ष)
2️⃣ हलधर राठिया (30 वर्ष)
(दोनों निवासी रायकेरा डोंगरीपारा, थाना घरघोड़ा)
3️⃣ राजु यादव (33 वर्ष), निवासी ग्राम सिंघनपुर, थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़
🧾 जप्त सामग्री
✔️ महिंद्रा बोलेरो नियो वाहन क्रमांक CG-13-BD-8475
✔️ ओप्पो मोबाइल (कीमत करीब ₹10,000)
✔️ घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा
👮 पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में
➡️ एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में
➡️ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी
➡️ एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर
➡️ निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल, उद्योराम पटेल एवं स्थानीय कालिया गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
👉 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त अल्टीमेटम:
🛑 “कानून से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं। अपहरण, मारपीट और लूट जैसे अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।”
🚔 रायगढ़ पुलिस का साफ संदेश—गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, अपराधी सीधे जेल जाएंगे।
- राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम, युवाओं में दिखा उत्साह - August 27, 2026
- केलो डेम के गेट खुले तो सड़कों पर पानी, रायगढ़ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट! - August 25, 2026
- शादी का झांसा, जंगल से ओडिशा तक शोषण का आरोप; खरसिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा - August 25, 2026








